मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

झारखंड में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कुल 11 नये संक्रमितों के मिलने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 469 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार

WAf𝕏TGin🖨
झारखंड में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कुल 11 नये संक्रमितों के मिलने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 469 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी कोरोना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। कल देर शाम तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 458 बतायी गयी थी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 469 संक्रमितों में से 300 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस आएं हैं।