मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी

WAf𝕏TGin✉🖨
नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी (Shootout) की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया और जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी हीरानगर सेक्टर में चकरा गांव में सुबह करीब चार बजे शुरू हुई थी जो ढाई घंटे से अधिक चली।