इस वर्ष होने वाले 71वें गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। यह दिवस 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के आधिकारिक रूप से लागू होने की याद में मनाया जाता है। हमारे संवाददाता ने लम्बे समय से आयोजित की जा रही गणतंत्र दिवस परेड के बारे में जानकारी दी है।
26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण होती है। पहला गणतंत्र दिवस 1950 में दिल्ली के इरविन एम्पीथियेटर में मनाया गया था। जिस वर्तमान में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के रूप में जाना जाता है।
बाद के वर्षों में परेड़ किंग्जवे, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित की गई। 1955 में राजपथ परेड़ के लिए स्थायी स्थल बन गया। उस समय राजपथ को किंग्जवे नाम से जाना जाता था। 1955 में जब राजपथ पर परेड़ हुई तब पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।