मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सिख विरोधी दंगों में संलिप्त लोगों को कांग्रेस ने बचाया-भाजपा

भाजपा ने बृहस्पतिवार को एसआईटी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप

WAf𝕏TGin✉🖨
सिख विरोधी दंगों में संलिप्त लोगों को कांग्रेस ने बचाया-भाजपा

नयी दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को एसआईटी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया।

पार्टी ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में कांग्रेस की कभी रूचि नहीं रही और उसके नेताओं ने समुदाय के खिलाफ हिंसा को ‘‘उचित’’ ठहराया।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एन धींगरा के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम ने हकीकत सामने ला दी और कहा कि 1984 में जो हुआ वह दंगा नहीं बल्कि सिखों के खिलाफ ‘‘भीषण नरसंहार’’ था।