मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने सीआरपीएफ के महानिदेशक का पदभार संभाला

आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के नए महानिदेशक का पदभार संभाला। उत्तर प्रदेश

WAf𝕏TGin✉🖨
आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने सीआरपीएफ के महानिदेशक का पदभार संभाला

नयी दिल्ली। आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के नए महानिदेशक का पदभार संभाला। उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी माहेश्वरी को 13 जनवरी को सीआरपीएफ के नए प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया था। उनके पूर्ववर्ती आर.आर. भटनागर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। भटनागर की सेवानिवृत्ति के बाद सीआरपीएफ का अतिरिक्त प्रभार आईटीबीपी के महानिदेशक एस.एस. देशवाल को सौंपा गया था।