GMCH STORIES

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से भेंट 

( Read 2930 Times)

06 Dec 19
Share |
Print This Page
सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से भेंट 
नई दिल्ली  :- चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाओं के बारे में चर्चा की।
सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री चित्तौडगढ़ के लिये ऐतिहासिक सौगात प्रदान करने पर आभार व्यक्त करते हुये चित्तौड़गढ़ मंे स्वीकृत किये गये मेडिकल काॅलेज के बारे में जल्द एम.ओ.यु. करने का आग्रह किया जिससे मेडिकल काॅलेज का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके एवं चित्तौडगढ के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।
सांसद जोशी ने इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को चित्तौडगढ पधारनें का निमंत्रण भी दिया।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like