मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मोदी ने नानाजी देशमुख की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र सेवक नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने कहा कि वे महान समाजसेवी और देशभक्‍त नानाजी को उनकी जयंती पर

WAf𝕏TGin🖨
मोदी ने नानाजी देशमुख की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र सेवक नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने कहा कि वे महान समाजसेवी और देशभक्‍त नानाजी को उनकी जयंती पर नमन करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना पूरा जीवन किसानों और ग्रामीणों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण का अमूल्य योगदान रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका त्‍याग और समर्पण हमेशा याद किया जाता रहेगा।