GMCH STORIES

चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ का अंकुरार्पणम कार्यक्रम भव्यता से संपन्न  

( Read 28851 Times)

10 Oct 19
Share |
Print This Page
चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ का अंकुरार्पणम कार्यक्रम भव्यता से संपन्न  

नई दिल्ली।  चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ का अंकुरार्पणम कार्यक्रम बुधवार को भव्यता से दिल्ली के लक्ष्मी नारायण (बिड़ला मंदिर) में संपन्न हुआ. हैदराबाद के रामानुजाचार्य पूज्य चिन्न जीयर स्वामी जी के सानिध्य में 50 से अधिक वेद पंडितों व स्वामी राघवानंद जी महाराज जैसे अनेक श्रेष्ठ संतों के साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह मा. डॉ कृष्ण गोपाल, विहिप केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्री दिनेश  चन्द्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रान्त संघ चालक श्री कुलभूषण आहूजा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम से पूर्व मंदिर (बिड़ला मन्दिर) के चारों और एक विराट वेद यात्रा भी निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में पूज्य संतों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया.

      ज्ञातव्य रहे कि वेदों के ज्ञान विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में अशोक सिंहल फाउंडेशन व झंडेवालान देवी मंदिर के सहयोग से चतुर्वेद स्वाहाकार महा यज्ञ का लक्ष्मी नारायण (बिड़ला मंदिर) में आयोजित किया गया है. इस छह दिवसीय यज्ञ के आयोजन में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अर्थवेद के लगभग 29 हजार से अधिक मन्त्रों का उच्चारण हैदराबाद के रामानुजाचार्य पूज्य चिन्न जीयर स्वामी के सानिध्य में 50 से अधिक वेद पंडितों द्वारा संपन्न किया जाएगा। इस दौरान रोजाना जीयर स्वामी प्रवचन भी देंगे तथा इसमें देश भर से अनेक संत, महंत, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व राजनैतिक जगत के अनेक गणमान्य लोग भाग लेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like