मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

प्लास्टिक पर रोक लगाने का अभियान: गजेन्द्र शेखावत

एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने के प्रधानमंत्री के आह्वान में पूरे देश की सहभागिता की अपील करते हुए जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

WAf𝕏TGin🖨
प्लास्टिक पर रोक लगाने का अभियान: गजेन्द्र शेखावत

नयी दिल्ली। एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने के प्रधानमंत्री के आह्वान में पूरे देश की सहभागिता की अपील करते हुए जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आजादी के आंदोलन की तरह यह अभियान भी और सतत विकास लक्ष्य की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

शेखावत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल के स्वच्छता विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जल शक्ति मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जब लाल किले की प्राचीर से 2014 में शौचालय एवं स्वच्छता की बात की थी, उस समय की देश की स्थिति और माहौल में ऐसी बात करना अभूतपूर्व था।

पिछले पांच वर्षो में इसकी सफलता की कहानी पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है।