मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

उदयनराजे भोसले ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

महाराष्ट्र में सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले ने आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयनराजे भोसले ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

महाराष्ट्र में सतारा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले ने आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडनवीस भी मौजूद थे। इससे पहले, उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।

श्री भोसले ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई नीतियों से सहमत हैं और महाराष्ट्र में भाजपा नेता के रूप में काम करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि यह हर्ष का विषय है कि महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के वशंज ने आज भाजपा की सदस्यता ली। उन्‍होंने आशा जताई कि श्री भोसले की मौजूदी से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में मदद मिलेगी।