मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

बसपा सांसद पर धमकी देने का आरोप लगाया रेप पीड़िता ने

बहुजन समाज पार्टी के घोसी से चुने गये सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है और आरोप

WAf𝕏TGin🖨
बसपा सांसद पर धमकी देने का आरोप लगाया रेप पीड़िता ने

बलिया। बहुजन समाज पार्टी के घोसी से चुने गये सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि सांसद उसका हश्र उन्नाव कांड की पीड़िता की तरह करने की धमकियां दे रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिये हैं।वाराणसी के उदय प्रताप विद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बसपा के घोसी से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था।

राय इस मामले में जेल में हैं। जेल में होने के कारण वह अभी तक सांसद की शपथ नहीं ले सके हैं।

बलात्कार की कथित पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि सांसद राय के लोग मुझे, मेरे गवाह और परिवार को बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहे हैं।