मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ग्राम स्वराज पैदल यात्रा पर निकलेंगे प्रहलाद पटेल

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल 16 अगस्त शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र दमोह में गांधी स्मृति ग्राम स्वराज पैदल यात्रा पर निकलेंगे। चार दिन चलने

WAf𝕏TGin✉🖨
ग्राम स्वराज पैदल यात्रा पर निकलेंगे प्रहलाद पटेल

भोपाल। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल 16 अगस्त शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र दमोह में गांधी स्मृति ग्राम स्वराज पैदल यात्रा पर निकलेंगे।

चार दिन चलने वाली 87 किलोमीटर की यह पद यात्रा अनंतपुरा से शुरू होगी तथा इसका समापन दमोह में होगा।

16 से 19 अगस्त के बीच प्रदेश के अनंतपुरा से दमोह तक आयोजित ग्राम स्वराज पदयात्रा में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभी राजनैतिक दलों, उनके जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, गांधी दर्शन के अनुयायियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया है।