मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

नीरज सपा छोड़ बनेंगे समाजवादी भगवाधारी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पार्टी और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है।

WAf𝕏TGin✉🖨
नीरज सपा छोड़ बनेंगे समाजवादी भगवाधारी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पार्टी और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है।

उनके इस्तीफे को राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार भी कर लिया है। नीरज शेखर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं। नीरज का राज्यसभा में कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक का बचा था।

लेकिन डेढ़ साल पहले ही उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। नीरज शेखर लोकसभा चुनाव 2019 में बलिया से टिकट मांग रहे थे।

लेकिन उनकी जगह सनातन पांडेय पर समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताया। जिसके बाद से ही वो पार्टी से अलग-थलग हो गए थे।