मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक मोदी की वापसी

लोकसभा चुनाव के रविवार शाम आए ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ एक्जिट पोल ने

WAf𝕏TGin✉🖨
ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक मोदी की वापसी

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रविवार शाम आए ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।

यहां तक कि कुछ एक्जिट पोल ने भाजपा नीत राजग को बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से कहीं अधिक 300 प्लस सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि कई एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में खासा नुकसान हो रहा है।

2014 के आम चुनाव में पार्टी को 71 सीटें मिली थीं। एबीपी नीलसन की मानें तो भाजपा-गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सिर्फ 22 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि न्यूज 18-इपसस और न्यूज24 चाणक्य के अनुसार राजग को 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।