मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पिछले आठ महीने से सरकार की स्थिरता को लेकर मची सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के दो विधायकों ने केंद्रीय मंत्री

WAf𝕏TGin🖨
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पिछले आठ महीने से सरकार की स्थिरता को लेकर मची सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के दो विधायकों ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात की है।

बुंदेलखंड के दमोह और बंडा विधानसभा से कांग्रेस विधायकों ने यह मुलाकात की है। हालांकि मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया जा रहा है।

दमोह और बंडा विधानसभा से काँग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी और सरवर सिंह लोधी ने केंद्रीय मंत्री से यह मुलाकात की है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान प्रहलाद पटेल में दोनों काँग्रेसी विधायकों का सम्मान भी किया।