मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राज्यसभा उपचुनाव के लिए मनमोहन सिंह ने दाखिल किया नामांकन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के सामने

WAf𝕏TGin🖨
 राज्यसभा उपचुनाव के लिए मनमोहन सिंह ने दाखिल किया नामांकन

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के सामने सिंह ने अपने नामांकन के लिए दस्तावेज दाखिल किए। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित राज्य के अनेक मंत्री और वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है। सैनी का जून में निधन हो गया था।