नयी दिल्ली। शाहदरा में सम्पति विवाद में 22 साल के एक बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर तथा चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में बेटे ने 48 साल के अपने पिता के शव के 25 टुकड़े भी किये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बुराड़ी में कैफे चलाने वाला अमन अपने पिता संदेश अग्रवाल पर भोलानाथ नगर की एक संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बना रहा था।