GMCH STORIES

सेवा को भार नहीं, आभार मानें: डाॅ. सेट्टी

( Read 6791 Times)

07 Aug 18
Share |
Print This Page
सेवा को भार नहीं, आभार मानें: डाॅ. सेट्टी नई दिल्ली| लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा के होटल दी क्राउन प्लाजा में आयोजित पदस्थापन समारोह में प्रख्यात शिक्षा शास्त्री एवं मनोवैज्ञानिक डाॅ. जवाहर सूरी सेट्टी को वर्ष-2018 के ‘चिरंजीलाल धानुका स्मृति समाजसेवा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से प्रति वर्ष दिये जाने वाले इस अवार्ड में एक लाख रुपये का चैक, शाॅल एवं शील्ड प्रदत्त की गई। श्री महेन्द्रकुमार धानुका, जनपदपाल लाॅयन टी. पी. एस. खिल्लन, उप जनपदपाल लाॅयन एम. एल. अरोड़ा, उप जनपदपाल लाॅयन नरगिस गुप्ता, डाॅ. के. के. अग्रवाल, क्लब की अध्यक्ष लाॅयन डाॅ. चंचल पाल, पूर्व अध्यक्ष लाॅयन हरीश चैधरी एवं लाॅयन आनंद महेश्वरी ने डाॅ. सेट्टी को उनके सामाजिक शिक्षा एवं जल-ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदत्त किया। इससे पूर्व यह पुरस्कार वर्ष-2016 के लिए डाॅ. आलोक भुवन को उनकी मानसिक विकलांगता के क्षेत्र में सेवाओं के लिए एवं वर्ष-2017 में डाॅ. मृदुला टंडन को उनकी अनूठी समाजसेवाओं के लिए प्रदत्त किया गया था। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डाॅ. सेट्टी ने सामाजिक शिक्षा के माध्यम से देश और दुनिया में एक अभिनव क्रांति घटित की है। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित डाॅ. सेट्टी के प्रयासों से स्कूलों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय एवं पीरियड के कारण शिक्षा छोड़ने वाली छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। ‘मम्मी एण्ड मी’ के लेखक एवं मैनेजमेंट गुरु डाॅ. सेट्टी गरीब बच्चों को शिक्षित करने, महिला सशक्तीकरण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण और प्रबंधन के गुणों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार प्रदत्त किया गया है। सात सदस्यों की एक पुरस्कार चयन समिति के द्वारा देश भर से आये आवेदनों पर विचार के उपरांत निर्णय लेते हुए डाॅ. सेट्टी का चयन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. सेट्टी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज निर्माण के लिए सेवा, परोपकार, परमार्थ की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा को भार नहीं, आभार मानकर किया जाना चाहिए। समारोह के मुख्य अतिथि जनपदपाल लाॅयन टी. पी. एस. खिल्लन थे, जबकि अध्यक्षता क्लब के पूर्व अध्यक्ष लाॅयन हरीश चैधरी ने की। पुरस्कार समारोह के संयोजक लाॅयन आनंद महेश्वरी ने डाॅ. सेट्टी का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि डाॅ. सेट्टी न केवल समाजसेवा के क्षेत्र में बल्कि संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के द्वारा देश को एक नई दिशा दे रहे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाॅयन डाॅ. चंचल पाल ने भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण एवं सेवा के क्षेत्र मंे लायंस क्लब नई दिल्ली अलकनंदा निरंतर सक्रिय रहता है। सेवा का लक्ष्य मान, सम्मान नहीं बल्कि परोपकार होना चाहिए। हमें असली जरूरतमंदों तक पहुंचना है और पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरों के समाधान के लिए सक्रिय होना है। उन्हें और उनके मंत्रिमंडल को लाॅयन टी. पी. एस. खिल्लन ने पदभार ग्रहण कराते हुए शपथ दिलाई। दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। लाॅयन टी. पी. एस. खिल्लन, लाॅयन एम. एल. अरोड़ा, पूर्व जनपदपाल लाॅयन आर॰ एन॰ लखोटिया, लाॅयन नरगिस गुप्ता, लाॅयन संदीप कुमार, लाॅयन वी. एस. कुकरेजा आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष लाॅयन अशोक अग्रवाल ने कुशलता के साथ किया। पदस्थापन समारोह के चेयरमैन लाॅयन दीनदयाल अग्रवाल, लाॅयन संजय अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद के अनेक लाॅयन पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like