GMCH STORIES

कोविड -19 पर  स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है  24 घंटे निगरानी -डॉ हर्ष वर्धन

( Read 5771 Times)

30 Mar 20
Share |
Print This Page
कोविड -19 पर  स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है  24 घंटे निगरानी -डॉ हर्ष वर्धन

नई दिल्ली केन्द्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कहा है कि कोविड -19 से उत्पन्न स्थिति पर उनका मंत्रालय 24 घंटे निगरानी रख रहा है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ट्वीटर हेंडल पर डॉ हर्ष वर्धन ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार हर पल स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।

दस सशक्त समूहों का गठन 

कोविड -19 को देखते हुए संक्रमित रोगियों की अलग थलग रखने की , कोरांटीन सुविधाएँ,मेडिकल आपातकाल प्रबंधन, चिकित्सा उपकरण , आईसोलेशन बेड आदि कई महत्वपूर्ण सुविधाओं को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से आज रविवार को सरकार 10 सशक्त समूहों का गठन किया गया है।   
लॉकडाउन सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का फ़ैसला अभी हमें कठोर लग सकता है पर यह हमारे स्वयं,परिवार और देश की सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
डॉ.हर्ष वर्धन ने कहा कि यह हम सबके लिए परीक्षा की घड़ी है।इसका मकसद है, देश के नागरिकों की सुरक्षा है।।सरकार के सारे प्रयास आपके सहयोग पर  निर्भर हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Health Plus
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like