GMCH STORIES

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट

( Read 16356 Times)

13 Mar 20
Share |
Print This Page
सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट

नई दिल्ली/चित्तौडगढ    चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय संचार, विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रोनिक्स एवं आई.टी. मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ से जुडें विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

        संासद जोशी ने बताया इतिहास पुरूष राव जयमल के बारे में मंत्री महोदय को अवगत कराया कि विश्व विख्यात वीर भूमि चित्तौडगढ मेवाड का इतिहास गौरवमयी रहा है जहां भक्त शिरोमणी मां मीरा ने कृष्ण भक्ति के चरम को छुआ है तो प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप ने देश प्रेम और स्वतन्त्रता की अलख को जगाया है तथा यहां हजारों हजार वीरांगनाओं ने तीन-तीन बार जौहार कर त्याग और बलिदान के उच्च आदर्श स्थापित किए हैं।

        ई.स. १५६८ में बादशाह अकबर ने लाखों सैनिकों के साथ दिल्ली से कूच कर चित्तौडगढ पर आक्रमण कर दिया । तत्कालीन समय में भक्त शिरोमणी मीरा बाई के भाई और मेडताधीश राव जयमल को दुर्गाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विक्रम संवत १६२४ चैत्र कृष्णा ११ को राव जयमल ज के नेतृत्व में जौहर होकर अकबर के साथ भीषण युद्ध हुवा जिसमें राव जयमल हजारों योद्धाओं के साथ बलिदान हो गये। हर वर्ष चित्तौडगढ दुर्ग पर इस दिन जौहर समारोह आयोजित होता है जिसमें देश विदेश के हजारों लोग भाग लेते हैं। इस वर्ष जौहर मेला १९ मार्च २०२० को है, इस पावन अवसर पर मातृभूमि पर न्यौछावर हुए ऐसे इतिहास पुरूष ’’राव जयमल’’ के नाम पर डाक टिकिट जारी करने का आग्रह किया जिससे नई पीढी राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित हो सके।

        इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के जिला चित्तौडगढ में बडीसादडी तहसील मुख्यालय तथा जिला प्रतापगढ में छोटीसादडी तहसील मुख्यालय जो की बडे कस्बे हैं, इन तहसील मुख्यालयों पर आप-पास के क्षेत्रो के सैंकडो गांव डाक संबधी कार्यो के लिये इन कस्बों पर निर्भर रहते है। यहॉ पर पोस्ट ऑफीस कार्यालय के लिये भवन निर्मीत नही हैं, विभाग के पास स्वयं का भवन होगा तो पोस्टल पैमेंट बैक एवं द्रुतगामी पोस्ट सेवाओं का और अधिक लाथ मिल सकेगा।

           संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में विगत वर्षो में कुछ महत्वपुर्ण स्थानों पर मोबाईल टॉवर की स्थापना की स्वीकृति हुयी थी, संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में प्रस्तावित विभिन्न स्थानो पर बीएसएनएल मोबाईल टावर की स्थापना की जानी है। क्षेत्रवासियो की सुविधा को देखते हुए इन स्थानो पर जल्द मोबाईल टावर की स्थापना किये जाने का आग्रह किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like