GMCH STORIES

दिल्ली में श्रीमती किरण सोनी गुप्ता की कला प्रदर्शनी का आयोजन

( Read 24342 Times)

21 Apr 16
Share |
Print This Page
दिल्ली में श्रीमती किरण सोनी गुप्ता की कला प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली । जानी मानी कलाकार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती किरण सोनी गुप्ता की चित्राकला प्रदर्शनी ‘सफरनामा’ का आयोजन नई दिल्ली के सिविल सर्विसेज ऑफ्सिर्स इन्स्टीट्यूट (सी.एस.ओ.आई.) के चाणक्यपुरी स्थित सीएसओ आर्ट परिसर में किया गया है। यह प्रदर्शनी आगामी 01 मई तक प्रातः 11 से सांय 7 बजे तक चलेगी।
इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा निर्मित लगभग 100 कलाकृतियों को प्रर्दशित किया गया है जिसमें पोर्टरेट, स्कल्पचर, मिनिएचर आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि प्रर्दशनी में उनकी प्रसिद्ध कलाकृति ‘लोटस’, ‘डार्क एंड लवली वुड्स’, ‘डार्कनेस एट मून’, परपल बैम्बू’, ‘पूजा टाईम’, ‘गै्रंड ओल्ड मैन’, राजस्थानी नारी’ सहित रेगिस्तानी सौन्दर्य एवं रंगो पर आधारित विभिन्न कलाकृत्तियांे का प्रदर्शन किया है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती किरण सोनी गुप्ता भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलें तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है।। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 1985 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने प्रदेश में दो जिलों के जिला कलेक्टर और जयपुर एवं जोधपुर की संभागीय आयुक्त के अतिरिक्त भारत सरकार के विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक सेवायें प्रदान की है।
उन्हें राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद एनपीसी एवं नाबार्ड ने उनकी प्रशासनिक एवं विकास संबंधी पहल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। हावर्ड विश्व विद्यालय ने उन्हें सन् 2005 में मास्टर लोक प्रशासन में सरकार के केनेडी स्कूल में अध्ययन करने के लिए प्रतिष्ठित मेसन फैलोशिप के लिए चुना। उन्हें मास्टर सार्वजनिक नीति में मैक्सवेल स्कूल सिरैक्यूज के लिए सन् 2004 में लोकप्रिय छात्रावृति से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती गुप्ता को ‘‘उन्नत भारत सेवाश्री दामिनी पुरस्कार 2013’’, ‘‘राजस्थान गौरव पुरस्कार 2013’’, ‘‘नारी प्रतिभा सम्मान 2012’’, ‘‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2009’’ एवं ‘‘कला शिरोमणी पुरस्कार 2008’’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
श्रीमती गुप्ता की कलाकृतियाँ ’तीन पीढ़ियां‘ का दिसम्बर 2013 में पेरिस के प्रसिद्ध लौवर संग्रहालय में प्रदर्शित की गयी थी। उनकी कलाकृति ’पूजा-टाईम‘ को भी वर्ष 2012 मंे ल लौवर पेरिस, म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था।
इससे पूर्व श्रीमती किरण सोनी गुप्ता की कला प्रदर्शिनियों का आयोजन न्यूयार्क, बोस्टन, लॉस एंजिल्स, कोलकाता, चेन्नई, बंगलौर, गोवाहाटी एवं हैदराबाद सहित अनेक शहरों में किया जा चुका है।
इस मौके पर भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉं. मधुकर गुप्ता सहित कई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, कला प्रेमी एवं विदेशी आगंतुक भी आदि भी मौजूद थे।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like