GMCH STORIES

अमित के दो काव्य संग्रहों का विमोचन

( Read 9719 Times)

19 Apr 21
Share |
Print This Page

अमित के दो काव्य संग्रहों का विमोचन

जयपुर. कवि-लेखक और गीतकार अमित बैजनाथ गर्ग के दो काव्य संग्रह अंतर्नाद और निगहबान का विमोचन रविवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां थे। विशिष्ट अतिथि मस्टर्ड एंड ऑयल रिसर्चर डॉ. मनोज मुरारका थे। इस अवसर पर पूनियां ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होता है। कोरोना के भयावह काल में काव्य संग्रह लिखना और उनका विमोचन कराना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी किताबों की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। वहीं मुरारका ने कहा कि साहित्य हम सभी को दिशा देता है और जीना सिखाता है। साहित्य पहले भी मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है और आगे भी रहेगा। अतिथियों का स्वागत पंकज शर्मा, विवेक गोयल और कुलदीप शर्मा ने किया।  
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Literature News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like