मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Literature News

आस का दामन कभी ना छोड़ो, संघर्ष करो

मुख्य बिंदु
  • वक्त की तरह, तुम भी दौड़ो।
  • जो टूट गया, फिर से जोड़ो।
  • यदि आस, तुम्हारी टूट गई, समझो कि, ज़िन्दगी रूठ गई।
  • ख़ुद पर तुम, पूरी आस रखो।
  • होगा पूरा, हर एक सपना, बस अपने पर यकीन रखना।
  • पार करनी, होंगी खाईयां, फिर, छू लोगे ऊंचाईयां।
WAf𝕏TGin✉🖨
आस का दामन कभी ना छोड़ो, संघर्ष करो

आस का दामन, मत छोड़ो।
वक्त की तरह, तुम भी दौड़ो।
जो टूट गया, फिर से जोड़ो।
यदि आस, तुम्हारी टूट गई,
समझो कि, ज़िन्दगी रूठ गई।
ख़ुद पर तुम, पूरी आस रखो।
सब पाओगे, विश्वास रखो।
होगा पूरा, हर एक सपना,
बस अपने पर यकीन रखना।
पार करनी, होंगी खाईयां,
फिर, छू लोगे ऊंचाईयां।
मुश्किल में, ज़रा ना घबराना,
बस बिना, रुके बढ़ते जाना।
मन में ना, रखना कोई शंका,
बज जाएगा, एक दिन डंका।
निश्चित ही, ऐसा पाओगे,
दुनिया में, नाम कमाओगे।
आस का दामन मत छोड़ो,
जो पाना है, पाकर छोड़ो।