GMCH STORIES

प्रज्ञा गौतम को मिलेगा राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

( Read 2774 Times)

14 Apr 25
Share |
Print This Page
प्रज्ञा गौतम को मिलेगा राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

कोटा। विज्ञान परिषद् प्रयाग, इलाहाबाद द्वारा कोटा की सुप्रसिद्ध विज्ञान कथा लेखिका प्रज्ञा गौतम को उनके चर्चित विज्ञान कथा संग्रह "धरती छोड़ने के बाद" पर "श्रीमती उमा प्रसाद विज्ञान लेखन पुरस्कार" से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के अंतर्गत ₹10,000 की राशि प्रदान की जाएगी।

यह पुरस्कार विज्ञान विषय पर महिला लेखिकाओं द्वारा लिखी गई श्रेष्ठ पुस्तकों में से चयनित रचना को दिया जाता है। इस कृति पर पूर्व में सलूंबर की साहित्यिक संस्था सलिला द्वारा भी प्रज्ञा गौतम को सम्मानित किया जा चुका है।

"धरती छोड़ने के बाद" में कुल 11 विज्ञान कथाएं हैं, जो रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विचित्र रोग, पर्यावरणीय संकट और भविष्य के मानव समाज की विविध कल्पनाओं को समेटे हुए हैं। इन कहानियों में तकनीकी रूप से समृद्ध भविष्य के समाज में मानव के संघर्ष और द्वंद्व का चित्रण किया गया है। ये कथाएं न केवल विज्ञान के प्रति रुचि जगाती हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश भी देती हैं।

प्रज्ञा गौतम हाड़ोती अंचल की एकमात्र प्रमुख विज्ञान कथा लेखिका हैं और राजस्थान के श्रेष्ठ विज्ञान कथा लेखकों में उनका नाम उल्लेखनीय है। वे कई वर्षों से इस विधा में सृजनरत हैं और निरंतर विज्ञान साहित्य को समृद्ध कर रही हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like