मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

आज से रेलवे की समय नई सारणी-सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • भारतीय रेलवे की नई समय सारणी अर्थात नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर 2021 से प्रभावी होगा ।
  • रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नए टाइम टेबल में रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है ।
  • इसी कड़ी में कोटा मंडल की कुछ रेलगाड़ियों के टाइम टेबल में भी बदलाव हुआ है ।
  • रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन के समय की सही जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम अथवा एकीकृत पूछताछ सेवा नंबर 139 पर प्राप्त कर लें ।
  • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय कुमार पाल ने बताया कि 1 अक्टूबर 2021 से रेलवे की समय सारणी में गाड़ियों के प्रस्थान समय में बदलाव की जानकारी रेल प्रशासन द्वारा उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को प्रदान की जा रही है ।
  • इसके अलावा कोटा मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर, नया टाईम टेबल लागू होने की सूचना जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी प्रसारित की जा रही है ।
WAf𝕏TGin✉🖨
आज से रेलवे की समय नई सारणी-सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल

कोटा  ।  भारतीय रेलवे की नई समय सारणी अर्थात नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर 2021 से प्रभावी होगा ।   रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस  नए टाइम टेबल में रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है ।   इसी कड़ी में कोटा मंडल की कुछ रेलगाड़ियों के टाइम टेबल में भी बदलाव हुआ है । रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन के समय की सही जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम अथवा एकीकृत पूछताछ सेवा नंबर 139 पर प्राप्त कर लें । 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय कुमार पाल ने बताया कि 1 अक्टूबर 2021 से  रेलवे की समय सारणी में गाड़ियों के प्रस्थान समय में बदलाव की जानकारी रेल प्रशासन द्वारा उनके मोबाइल पर  एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को प्रदान की जा रही है ।   इसके अलावा कोटा मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर, नया टाईम टेबल लागू होने की सूचना जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी प्रसारित की जा रही है ।  साथ ही रेल यात्रीगण रेलवे पूछताछ केंद्र पर  जाकर भी अपनी यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।