मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

1600 करोड़ के कार्यो का मौका निरीक्षण करेंगे धारीवाल

डा.प्रभात कुमार सिंघल

डा.प्रभात कुमार सिंघल

मुख्य बिंदु
  • स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल कोटा में अपने सात दिवसीय प्रवास पर नगर विकास द्वारा किये जा रहे 1600 करोड़ रुपयों से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँच कर निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लेंगे।
  • परियोजनाओं से सम्बंधित वास्तुकार भी मौजूद रहेंगे।
  • नगर विकास न्यास के विशेधाधिकारी आरडी मीणा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री 20 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान कर सांय कोटा पहुंचेगें।
  • उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक केशवपुरा फ्लाई ओवर के कार्य, अकेलगढ़ वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, 50 एमएलडी श्रीनाथपुरम वाटर सप्लाई परियोजना तथा देवनारायण नगर आवासीय योजना का निरीक्षण करेगें।
WAf𝕏TGin✉🖨
1600 करोड़ के कार्यो का मौका निरीक्षण करेंगे धारीवाल

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल कोटा में अपने सात दिवसीय प्रवास पर नगर विकास द्वारा किये जा रहे 1600 करोड़ रुपयों से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँच कर निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लेंगे। परियोजनाओं से सम्बंधित वास्तुकार भी मौजूद रहेंगे।

नगर विकास न्यास के विशेधाधिकारी आरडी मीणा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री 20 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान कर सांय कोटा पहुंचेगें। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक केशवपुरा फ्लाई ओवर के कार्य, अकेलगढ़ वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, 50 एमएलडी श्रीनाथपुरम वाटर सप्लाई परियोजना तथा देवनारायण नगर आवासीय योजना का निरीक्षण करेगें।

मीना ने बताया कि धारीवाल 22 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुभाष लाईब्रेरी स्टेशन रोड़, नगर निगम कोटा उत्तर कार्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल, राजकीय महाविद्यालय, सीबी गार्डन, विविेकानन्द सर्किल, नागाजी का बाग, घोडेवाला बाबा सर्किल, एरोडम सर्किल अंडरपास, सिटीपार्क/ऑक्सीजोन सेन्टर, सिटीपार्क के सामने एलीवेटेड रोड़, गोबरिया बावड़ी अंडरपास, अंनन्तपुरा एलिवेटेड रोड़ तथा गणेश उद्यान का निरीक्षण करेगें।

विशेषाधिकारी ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अदालत चौराहा, अंटाघर सर्किल, महाराणा प्रताप चौराहा, नाकाचुंगी चौराहा, चम्बल रिवर फ्रंट तथा 70 एमएलडी, सकतपुरा वाटर सप्लाई परियोजना का निरीक्षण करेगें।

नगरीय विकास मंत्री 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एमबीएस व जेके लोन अस्पताल की ओपीडी निर्माण कार्य, 80 फीट रोड़ पर रोड़ अंडरपास व रेल्वे अंडरपास निर्माण कार्य, मल्टीपरपज स्कूल में पार्किंग स्थल निर्माण कार्य, इन्दिरा गांधी फ्लाई ओवर, सब्जिमंडी बजाज खाना रोड़, जयपुर गोल्डन के पास पार्किंग स्थल निर्माण कार्य, प्रस्तावित नया बस स्टेण्ड/हाट बाजार व सीबी गार्डन के विकास कार्य का निरीक्षण करेगें।

स्वायत्त शासन मंत्री 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक सिविल लाइंस स्थित निज निवास पर जनसुनवाई कर आम लोगों से मिलेगें। निरीक्षण के समय सम्बन्धित विभागों के अधिकारी दौरे पा साथ रहेगें।