मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सी आई हर्षराज सिंह की पूंछताछ में बनवारी  शातिर  बड़ा ठग निकला

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी हर्षराज सिंह ने पुलिस रिमाण्ड में कड़ी पूंछताछ की तो गिरफ्तार बनवारी लाल बैरवा एक बहुत बड़ा ठग निकला।
  • बनवारी लाल ने फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर बेरोजगार युवकों एवं फर्जी MR बनकर कई मेडिकल स्टोर मालिकों के साथ धोखाधडी कर लाखों रुपये हडपने की वारदातें को कबूल किया है।
  • पूछताछ के दौरान आरोपी के विरुद्ध थाना भीमगंजमण्डी के अतिरिक्त कोटा शहर में थाना नयापुरा, झालावाड़ में थाना कोतवाली में धोखाधडी कर लाखों रुपये हडपने के मुकदमे दर्ज होना व मध्यप्रदेश में इन्दौर व देवास में फर्जी MR बनकर मेडिकल स्टोर वालो से रुपये हडपने की जानकारी प्राप्त हुई है ।
WAf𝕏TGin✉🖨
सी आई हर्षराज सिंह की पूंछताछ में बनवारी  शातिर  बड़ा ठग निकला

कोटा । भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी हर्षराज सिंह ने पुलिस रिमाण्ड में कड़ी पूंछताछ की तो गिरफ्तार बनवारी लाल बैरवा एक बहुत बड़ा ठग निकला।

बनवारी लाल ने फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर बेरोजगार युवकों एवं फर्जी MR बनकर कई मेडिकल स्टोर मालिकों के साथ धोखाधडी कर लाखों रुपये हडपने की वारदातें को कबूल किया है।

। पूछताछ के दौरान आरोपी के विरुद्ध थाना भीमगंजमण्डी के अतिरिक्त कोटा शहर में थाना नयापुरा, झालावाड़ में थाना कोतवाली में धोखाधडी कर लाखों रुपये हडपने के मुकदमे दर्ज होना व मध्यप्रदेश में इन्दौर व देवास में फर्जी MR बनकर मेडिकल स्टोर वालो से रुपये हडपने की जानकारी प्राप्त हुई है ।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर गौरव यादव ने बताया कि परिवादी मोहन यादव निवासी केशवपुरा कोटा ने एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक बनवारी नामक व्यक्ति डडवाडा मे किराये से रहता था जिसने अपने आप को महाराव भीम सिंह अस्पताल में कोटा में रेजीडेन्ट डॉक्टर होना बताया तथा ससूर स्वास्थ्य विभाग जयपुर में बड़ा अधिकारी बताते हुए दोनो बच्चो को महाराव भीमसिंह अस्पताल में एल डी सी के पद पर सरकारी नौकरी का झासा देकर दोनो के 80,000/- रुपये व 5,000/- रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के लिये तथा बाद मे बनवारी नामक फर्जी डॉक्टर व जयपुर स्वास्थ्य विभाग से बनकर आया फर्जी अधिकारी गायब हो गये ।आदि रिपोर्ट पर थाना भीमगंजमण्डी मे मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया ।