कोटा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग ने दो दिवसीय मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में 1951 में हुए पहले लोकसभा चुनाव से लेकर ईवीएम तक की चुनाव प्रक्रिया को फोटो प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। साथ ही पूर्व में चुनाव पार्टियां एवं मतदाता किस प्रकार बैलगाड़ियों, ऊंटगाड़ियों, ऊंटो, हाथियों आदि पर सवार होकर मतदान स्थल तक पहुंचते थे इसे भी छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर दाताराम, नगरपरिषद् के उप सभापति मोहम्म्द शफी खान, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रंगलाल मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक निशित कुमार तोमर, सहायक निदेशक सुभाष सोनी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा, व्याख्याता डॉ. हमीद अहमद, ओम पाठक, नफीस शेख, ओम जांगिड इत्यादि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
महिला शिक्षण विहार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ के छात्र-छात्राओं ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रत्येक मतदाता को वोट करने के अधिकार, लोकसभा एवं विधान सभाओं आदि के लिए होने वाली चुनाव प्रक्रिया के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने जाना कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदान का अधिकार प्रत्येक भारतीय नागरिक को प्राप्त हो जाता है इसलिए इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है।