GMCH STORIES

शहर में विभिन्न पारियों में होगा पेयजल का वितरण

( Read 9951 Times)

17 Aug 19
Share |
Print This Page
शहर में विभिन्न पारियों में होगा पेयजल का वितरण

जयपुर  / लगातार बरसात होने के कारण चम्बल नदी में अत्यधिक टरबिडीटी (गन्दलापन) आने के फलस्वरूप जल शोधन संयंत्र (फिल्टर प्लान्ट) पर भार बढ़ने के कारण अकेलगढ़ हैडवर्क्स एवं 130 एमएलडी सकतपुरा  पर स्थित  फिल्टर प्लान्टों की जल शोधन क्षमता कम हाने के कारण शुद्ध पेयजल कम प्राप्त हो रहा है।ं जल में गंदलापन बढ़ जाने के कारण पेयजल आपूर्ति कम दबाव से होगी। अतः उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि आवश्यक मात्रा में जल संग्रहण कर रखें। 

ये रहेगी पेयजल वितरण की व्यवस्था 

    जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियंता नें बताया कि प्रात 6  से प्रात 9 बजे तक शहर के बसंत बिहार, टीचर्स कॉलोनी, केशवपुरा, महावीर नगर द्वितीय, महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 1 से 7 तक, कम्पीटिशन कॉलोनी, बालाकुड, रंगविहार एवं गणेश तालाब, इसी प्रकार प्रातः 7 से 10 बजे तक शिवपुरा, दादाबाड़ी, दादाबाड़ी विस्तार योजना सम्पूर्ण क्षेत्र, शास्त्रीनगर क्षेत्रों में पेयजल वितरण किया जायेगा। सांय 6 से रात्रि 11 बजे के मध्य जवाहर नगर सम्पूर्ण क्षेत्र, प्रतापनगर, एवं शक्तिनगर, दोपहर 2. से सांय 4 बजे के मध्य जीएडी कॉलोनी, श्यामनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज, सायं  3 से रात्रि 8 बजे तक तलवण्डी सम्पूर्ण क्षेत्र, इन्द्राविहार में पेयजल वितरण होगा। इसी प्रकार सांय 3 से रात्रि 8 बजे के मध्य विज्ञान नगर सम्पूर्ण क्षेत्र, संजय नगर, नई धानमण्डी, छावनी, रामचन्द्रपुरा एस.एस.आई. इण्डस्ट्रीयल एरिया, प्रातः 8 से 10 बजे के मध्य गोविन्दनगर, प्रेमनगर प्रथम/द्वितीय/ तृतीय, बजरंग नगर (डीसीएम) सूर्य नगर, प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे के मध्य चम्बल इण्डस्ट्रील एरिया, सूर सागर, जेके बॉम्बे योजना में पेयजल सप्लाई की जावेगी। 

उन्होंने बताया कि रात्रि 9.से रात्रि 12.बजे के मध्य पावर हाउस, इन्द्रागांधी नगर, जेके नगर कन्सुआ, बापू नगर, रामनगर, रंगबाड़ी ग्राम एवं कृष्णा नगर जोन, प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे के मध्य, महावीर प्रथम/तृतीय, रंगबाड़ी योजना सेक्टर 1 से 4, अंनतपुरा, हरिओम नगर, गोबरिया बावड़ी, वीर सांवरकर नगर में पेयजल सप्लाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सांय 5  से रात्रि 10 बजे के मध्य आर.के.पुरम ए, बी, ई, वॉम्बे योजना, श्रीनाथपुरम सम्पूर्ण क्षेत्र, विवेकानंद नगर , सांय 5 से रात्रि 10 बजे के मध्य गणेशनगर, विनोबाभावे नगर, अजय आहूजा नगर समस्त क्षेत्र, स्वामी विवेकानंद नगर सम्पूर्ण क्षेत्र, सांय 5 से रात्रि 10 बजे के मध्य सुभाष नगर, समस्त क्षेत्र, प0 दीनदयाल नगर, बालाजी नगर, आरोग्य नगर में पेयजल सप्लाई की जायेगी।

इसी प्रकार प्रातः  10 से 11.30 बजे के मध्य प्रेमनगर अफोर्डेबल, कंसुआ अफोर्डेबल एवं चन्द्रशेखर अफोर्डेबल क्षेत्रों में, प्रातः  7 से 10 बजे के मध्य शोपिंग सेन्टर, बल्लभबाड़ी, न्यू कॉलोनी, सांय 3 बजे से 6. बजे के मध्य कोटड़ी गोरधनपुरा एवं छावनी (मोती महाराज), प्रातः 7 से 10 बजे के मध्य सिन्धी कॉलोनी, गुमानपुरा वल्लभनगर, प्रातः 7.बजे से 10 बजे के मध्य कैथूनीपोल, पाटनपोल, टिपटा, श्रीपुरा,घंटाघर, चंद्रघटा आदि क्षेत्र, रामपुरा  (चार दीवारी के अन्दर का क्षेत्र), प्रातः 6 से 10 बजे के मध्य आरपीएस कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी में पेयजल सप्लाई की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि सांय 5 से रात्रि 8 बजे के मध्य गायत्री विहार, बजरंग नगर, प्रातः 6.से 10 बजे के मध्य सकतपुरा, लक्ष्मण विहार, अम्बेडकर कॉलोनी, सम्पूर्ण कुन्हाड़ी, बालिता, नान्ता, बड़गांव एवं सम्पूर्ण नदी पार क्षेत्र एवं सम्पूर्ण लाडपुरा क्षेत्र एवं सांय 6 से रात्रि 10.बजे के मध्य नयापुरा, आकाशवाणी, खेड़ली फाटक, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, भदाना, कैलाशपुरी, सोगरिया, रोटेदा, चन्द्रेसल, कालातालाब, सम्पूर्ण बोरखेड़ा क्षेत्र, रायपुरा क्षेत्रों में पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like