GMCH STORIES

रक्षाबंधन का त्यौहार एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित

( Read 3230 Times)

15 Aug 19
Share |
Print This Page
रक्षाबंधन का त्यौहार एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित

भारत विकास परिषद माधव शाखा द्वारारक्षाबंधन का त्यौहार एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आजराजकीय आवासीय वृद्धा आश्रम भवन स्वामी विवेकानंदनगर पर आयोजित  भारत विकास परिषदमाधव शाखा के अध्यक्ष किशन पाठक ने बताया कीकार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर पुलिस अधीक्षक दीपकभार्गव थे कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने की इस अवसर परउपस्थित वृद्धजनों एवं माधव शाखा के सदस्यों कोसंबोधित करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव नेकहा कि वास्तव में आज इन वृद्धजनों के बीच रक्षाबंधनका त्यौहार मना कर कितनी प्रसन्नता हो रही है इसकावर्णन नहीं किया जा सकता  आज जरूरत इस बात की हैकि हम अपने घर परिवार के साथ तो तीज त्यौहार मनातेहैं किंतु ऐसे बेसहारा लोगों को भूल जाते हैं जिनको इनत्योहारों पर अपने परिवार की कमी महसूस होती है अगरहम इनके बीच पहुंचकर इनके मध्य इस प्रकार के कार्यक्रमआयोजित करते हैं तो वास्तव में हमें सच्चा आशीर्वाद भीमिलता है और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं कर्तव्योंका भी निर्वहन करते हैं बुजुर्गों द्वारा दिए गए आशीर्वादएवं संस्कार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और हमारामार्गदर्शन करते हैंउन्होंने भारत विकास परिषद माधवशाखा द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों की सराहना करतेहुए कहा की कोटा शहर के साथ साथ पूरे देश में भारतविकास परिषद अपने विभिन्न शाखाओं के माध्यम से जोकार्य कर रही है वह वास्तव में प्रशंसनीय है और आज केसमय की आवश्यकता है कि हम दीन दुखी लोगों की सेवाकर उनका दुख दर्द बांट सकें कार्यक्रम की अध्यक्षता कररहे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम शर्माने नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते हुए कहा की हमारासभी का यह फर्ज बनता है देश का प्रत्यक व्यक्ति देश काप्रत्येक नागरिक हमारे त्यौहारों का हिस्सा बने ऐसा नहींहोना चाहिए कि किसी घर में त्योहार धूमधाम से मनायाजाए और किसी घर में त्यौहार के दिन उदासी का माहौलहो गम का माहौल हो इस कमी को सामाजिक क्षेत्र में कार्यकर रही संस्थाओं द्वारा समय-समय पर दूर किया जानाचाहिए ताकि ऐसे लोगों को भी अपने किसी परिवार जनकी कमी महसूस नहीं हो और हंसी खुशी अपना जीवनयापन कर सकें भारत विकास परिषद माधव शाखा कीअध्यक्ष किशन पाठक ने बताया राजकीय आवासीय वृद्धआश्रमभवन में रह रहे वृद्ध बुजुर्ग महिला पुरुषों ने शहरपुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव की कलाई पर रक्षा सूत्रबांधा एवं मुंह मीठा करवाया शहर पुलिस अधीक्षक दीपकभार्गव ने उपस्थित वृद्धजनों को हरसंभव सहायता काआश्वासन दिया और कहा कि आप जब भी याद करेंगे मैंऔर संपूर्ण पुलिस विभाग आपकी सेवा को सहायता कोतत्पर रहेगा शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव कीकलाई पर जब बुजुर्ग बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तो वह क्षणबेहद भावुक और मार्मिक था शहर पुलिस अधीक्षक भीइस अवसर पर थोड़ा भावुक हो गए भारत विकास परिषदके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम शर्मा एवं माधव शाखा केसमस्त सदस्यों ने वृद्धजनों के रक्षा सूत्र बांधे एवं वृद्ध जनोंने भी उपस्थित सभी सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधे शाखासदस्यों ने सभी वृद्धजनों को फल वितरित किए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like