GMCH STORIES

जन-जन तक पहुंचाएं जल शक्ति अभियान का संदेश-एडीएम

( Read 11288 Times)

13 Jul 19
Share |
Print This Page
जन-जन तक पहुंचाएं जल शक्ति अभियान का संदेश-एडीएम

केन्द्र सरकार द्वारा आरंभ किए गए जल शक्ति अभियान को लेकर शुक्रवार को मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्वंयसेवी संस्थाओं की बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश जोशी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में भावी जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया गया है, जो गांव गांव तक, जन  जन तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासां से इस अभियान को जन जन का अभियान बनाना है। केन्द्र एवं राज्य  सरकार की भावनों के अनुरूप सभी की भागीदारी से इसे सफल बनाना है। 
          बैठक में नोडल अधिकारी सीईओ मुरलीधर प्रतिहार ने कहा कि अभियान की माॅनिटरिंग केन्द्र सरकार से सीधे हो रही है। महज कुछ ही दिनों में शुरू हुए इस अभियान ने तय रूपरेखा के अनुरूप आकार लेना शुरू कर दिया है। उन्हांेने निर्देश दिए कि वांछित सूचनाएं 22 जुलाई तक अनिवार्य रूप से प्रेशित की जावे। 
क्या है जल शक्ति अभियान 
भारत सरकार द्वारा देश के 36 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के 254 जिलों के 1593 ब्लाॅक्स में जल शक्ति अभियान प्रारम्भ करने के निर्णय के अनुरूप राज्य के सभी जिलों के समस्त ब्लाॅक्स में जल शक्ति अभियान का शुभारम्भ एक जुलाई से किया गया है। भारत सरकार के निर्देशों के अनूसार जल शक्ति अभियान के अंतर्गत शीघ्र ही जिला जल संरक्षण योजना तैयार की जानी है। उक्त योजना ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार की जाकर ब्लाॅक स्तर पर संकलित की जानी हैं एवं सभी ब्लाॅक्स की योजना संकलित कर जिला जल संरक्षण योजना तैयार की जानी हैं।
ये होंगी गतिविधियां 
अभियान के अन्तर्गत 15 जुलाई को स्कूल एण्ड ईको क्लब गतिविधियां, 22 को काॅलेज केम्पस डे, 29 जुलाई को समर इन्टर्न, 3 अगस्त को डिफेंस पर्सनल डे, 5 अगस्त को सेन्ट्रल रिर्जव पुलिस फोर्स डे, 17 को एक्स सर्विसमेन एण्ड पेंशनर्स डे, 24 को पीआरआईएस एण्ड सरपंच डे, 31 को सेल्फ हेल्प गु्रप डे तथा 3 सितंबर को केवीके मेला डे का आयोजन किया जाएगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like