GMCH STORIES

राहुल गांधी की 25 को ऐतिहासिक होगी जनसभा—धारीवाल

( Read 4920 Times)

25 Apr 19
Share |
Print This Page
राहुल गांधी की 25 को ऐतिहासिक होगी जनसभा—धारीवाल
         कोटा में 25 अप्रैल,गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आ रहे हैं, वे लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याक्षी रामनारायण मीणा के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की यह सभा कोटा के नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम परिसर में दोपहर 02 बजे आयोजित होगी। कोटा नयापुरा स्टेडियम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विराट जनसभा की तैयारियां जोरो पर है। सभा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या बल जुटाने में लगे है। राहुल गांधी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यालय कोटा में कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन रखा गया। जहां स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल,प्रभारी मंत्री प्रतात सिहं खाचरियावास,बाल कृष्ण खीची,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार,प्रत्याक्षी रामनारयाण मीणा,रविंन्द्र त्यागी,नईमुद्दीन गुड्डु शिवकांत नन्दवाना,शिवराज गुंजल,जे पी शर्मा,गोविंद शर्मा,विद्याशंकर गौत्तम,भानू प्रताप,अनिल सुवालका,जफर मोहम्मद,सरोज मीणा,मालती शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक संख्या बल लाने के लिए प्रेरित किया। 
          स्वाायत शासन मंत्री धारीवाल ने कार्यकर्ता से कहा कि आप कल ऐतिहासिक कार्यक्रम करवाएंगे परन्तु बीजेपी वाले कहेंगे फ्लॉप शो कहेंगे क्योकि वह झूठ बालेे के आदी है। दिल्ली मे उनके नेता जुम्लों व झूठे वादे करते है और वही काम उनके जनप्रतिनिधी कर रहे है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार हेतु पहली बार कोटा आ रहे है। ऐसे में कोटा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। पार्टी की ओर से बस व अन्य सभी साधन उपलब्ध रहेंगे लोगो के लिए पंखों की व्यवस्था रहेगी। राहुल गांधी की सभा कोटा में परिवर्तन लाएगी। 
        कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमान ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि किसानों को कर्ज माफ होगा और 7 दिनों मे 3 राज्यों के किसानों के कर्ज माफ हो गये। उन्होने कहा कि जनता परिवर्तन चाहाती है। राहुल गांधी की जहां भी जनसभा हो रही वहां अपार जनसमर्थन मिला रहा। 
           प्रत्याक्षी राम नारायण मीणा ने कहा कि आज कोटा में कांग्रेस की लहर है और जो माहौल बना है मात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बल से ही संभव है उन्होने कहा  कि कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत व हार का निर्णय करती हैं। उसकी निष्ठा व सर्मपण से ही पार्टी का गौरव बढ़ता है। उन्होने सभी कार्यकताओं को एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगो में लाने के लिए आग्रह किया। 
      सभा का संचालन जिला अध्यक्ष रविंन्द्र त्यागी ने किया उन्होने कहा कि राहुल गांधी इस सभा को संबोधित करने कोटा दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पार्टी के नेताओं की ओर से राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से सीधे वाहन से राहुल सभा स्थल उम्मेद सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। इस सभा में राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सरकार के मंत्री, केंद्रीय नेतृत्व के नेता मौजूद रहेंगे। 

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like