GMCH STORIES

भाजपा चुनाव संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक

( Read 10652 Times)

15 Apr 19
Share |
Print This Page
भाजपा चुनाव संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक

कोटा(प्रभात कुमार सिंघल) |   भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन एवं संचालन समिति, शहर एवं देहात जिला कार्यकारिणी तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों की शुक्रवार को चम्बल गार्डन रोड स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की गई। वहीं लाड़पुरा तथा कोटा दक्षिण विधानसभा क्षैत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की गई। इस दौरान कोटा बूंदी लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, विधायक कल्पना देवी, संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, लाड़पुरा विधानसभा क्षैत्र के चुनाव संयोजक योगेेन्द्र नन्दवाना, विधानसभा चुनाव प्रभारी योगेन्द्र खींची, युवा मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष डाॅ. बद्री गोचर, मंडल अध्यक्ष रामलाल टटवाड़िया, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, 

         बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ जनता के बीच जाना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता लोगों के दुख दर्द में भागीदारी बनता है, इसलिए लोगों की अपेक्षाएं भी अधिक हैं। ये कार्यकर्ता अपना तन मन और धन देकर एक नेता को तैयार करते हैं। देश को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में समर्पित व भाजपा को बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के त्याग और उनकी वीरता को हम गौरव से याद करते हैं। भाजपा के लिए हमारे कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा और दिल हैं, जिनके पसीने की बदौलत पार्टी नई बुलंदियों पर पहुंची है। यह सिर्फ उनकी कोशिशों की वजह से ही संभव हो सका। हमें भारत की जनता की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का सम्मान मिला। राजनीति में सक्रिय लोगों को पंक्ति के अंत में बैठे व्यक्ति की चिंता करनी चाहिए। लोग अपेक्षा और विश्वास लेकर आते हैं, उनका विश्वास कभी नहीं टूटना चाहिए। बिरला ने कहा कि जो लोग कश्मीर में पत्थर फैंकने वालों का समर्थन कर रहे हैं और देशद्रोही कानून को हटाने की बात कर रहे हैं। वे लोग कैमरे की एक लाईट चेहरे पर गिरी तो घबराकर देश में खुद की हत्या की अफवाह फैला रहे हैं।

          पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और ऊर्जा देखकर साफ पता लग रहा है कि पूरे राजस्थान में भाजपा की सुनामी चल रही है। राजस्थान में सभी 25 सीटें जीतने की लगातार फीडबैक मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को फिर से निर्णायक सरकार बनाने के लिए कोटा बूंदी समेत सम्पूर्ण राजस्थान अपना 100 प्रतिशत योगदान देने वाला है। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा दक्षिण के कार्यकर्ता घर घर से अधिकतम वोट निकालकर हर बूथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि लाड़पुरा के कार्यकर्ता के परिश्रम और ईमानदारी को विधानसभा चुनाव में देख चुकी हूं। इस बार मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। 

 

कापरेन व लाखेरी मंडल में जनसम्पर्क आज

लोकसभा चुनाव संयोजक हीरालाल नागर तथा सह संयोजक दिनेश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला शनिवार को केशवरायपाटन विधानसभा क्षैत्र के कापरेन और लाख्ेारी मंडल में जनसम्पर्क करेंगे। वे प्रातः 9 बजे रोटेदा से जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे। इसके बाद बालोद, हिंगोनिया, करवाला की झांेपड़ियां, झालीजी का बराना, गेंडोली, फौलाई, बोरदा काच्छियान, चरड़ाना, आजन्दा, घाट का बराना, दहीखेड़ा, गुहाटा, लबान, माखीदा में पहुंचकर नुक्कड़ सभा करेंगे। ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like