GMCH STORIES

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में टॉक शो आयोजित

( Read 6835 Times)

11 Dec 18
Share |
Print This Page
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में विश्व मानवाधिकार दिवस  के उपलक्ष्य में  टॉक शो आयोजित कोटा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय में आज विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में टॉक शो आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई | मुख्य अतिथि जिला विधक सेवा प्राधिकरण से लोक अदालत के सदस्य एवं विधिवेता डॉ अरुण शर्मा , अधिवक्ता देवेन्द्र मीणा तथा लीगल वालंटियर एवं समाजसेविका सीमा घोष विशिष्ट अतिथि रहे |

मण्डल पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ दीपक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा की – “ मानवाधिकार लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है |मानव अधिकार में स्वस्थ,सामाजिक ,आर्थिक और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है” |

मुख्य वक्ता डॉ अरुण शर्मा ने कहा की मानवाधिकार वास्तव में एक जीवित दर्शन है | एक इंसान को इन्सान की तरह जीने के लिए जितने अधिकार चाहिए उसे मानवाधिकार कहते हैं | उन्होंने मूल अधिकार एवं मानवाधिकार की संकल्पना को विस्तार से समझाया | अधिवकता देवेन्द्र मीणा - ने लोक अदालत की प्रक्रियाओं को समझाया तथा पी.आई.एल. के बारे मे जानकारी साझा की | लीगल वालंटियर सीमा घोष ने कहा की – “ जब हम अपने कर्तव्यों को लेकर आश्वस्त नही होते तो हमारे अधिकारों का हनन होता है | हमारी ये नैतिक जिम्मेदारी है की हम मानवीय अधिकारों और कर्तव्यों दोनों का भलीभांति निर्वहन करें “ |

इस दौरान सम्बंधित विषय पर रेडियंट इंस्टिट्यूट द्वारा बच्चों से क्विज करवाए गए | जिसमे परम नामा,रौनक गर्ग ,अहाना, श्रेया मनीष अद्रिका तथा प्रथम तिवारी क्रमशा प्रथम द्वीतीय एवं तृतीय स्थान पर रहे | सभी विजेताओं को मण्डल पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ दीपक श्रीवास्तव ,डॉ अरुण शर्मा ,अधिवक्ता देवेन्द्र मीणा तथा निदेशक जय घोष द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशी से सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम में लाइब्रेरी के पाठकों द्वारा जनहित याचिका ,आर टी आई , घरेलु हिंसा तथा अन्य विधि सम्बन्धी पूछे गए सवालों का जवाब दिया | टॉक शो में युवाओं ने कई सवाल पुछे जिनमे कृष्णा शर्मा , प्रशांत , गायत्री अनवार अहमद ,संजू,अभिषेक ,अजय तथा ट्विंकल प्रमुख रहे | पुस्तकालय प्रभारी शशि जैन ने सबका आभार व्यक्त किया | संचालन के.बी. दीक्षीत ने किया
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like