GMCH STORIES

धारीवाल ने दी कोटा वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

( Read 3829 Times)

10 Nov 18
Share |
Print This Page
धारीवाल ने दी कोटा वासियों को   दीपावली की शुभकामनाएं कोटा | दीपोत्सव का त्योहार दीपावली शहरवासियों के लिए मंगलमय हो। उल्लास, नई उमंग और सुख समृद्धि हर परिवार को मिले। इन शुभकामनाओं के साथ पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने दो दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर शहरवासियों से दीपावली की रामा श्यामी की। इस मौके पर लोगों ने उनका जगह-जगह पर भव्य स्वागत सत्कार किया, तो धारीवाल ने भी कोटा वासियों का अभिवादन स्वीकार किया ओर दीपावली बधाई दी। लोगों ने पुष्प वर्षा कर एवम माल्यार्पण कर सम्मान किया। लक्ष्मी पूजन के बाद पूर्व मंत्री शांति धारीवाल गुरूवार को अपने समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर में लोगों से दिवाली की रामा-श्यामी करने निकले । उन्होंने शाम 6 बजे से रात तक नयापुरा स्थित सांघी धर्मशाला से लेकर नयापुरा खाई रोड, रामपुरा, अग्रसेन बाजार, पुरानी सब्जीमंडी, कैथूनीपोल होते हुए टिपटा तक आमजन व व्यापारियों से दीपावली की राम-राम की। वहीं शुक्रवार को पूर्व मंत्री शांति धारीवाल देर रात तक दिवाली की लोगों से राम-राम करने टिपटा चौराहा, कैथूनीपोल चौराह, पुराना मोटर बस स्टैंड, पुरानी सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, गांधी चौक होते हुए मोरी के हनुमानजी तक आमजन व व्यापारियों से दीपावली की रामा श्यामी की।
दीपावली के जन सम्पर्क में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा, पूर्व पार्षद रूखसाना बानो, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामेश्वर सुवालका, पूर्व पार्षद आनंद पाटनी, कालू मलकानी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा उर्फ राकू व संदीप भाटिया, समेत बडी संख्या में धारीवाल समर्थक व कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like