मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jodhpur News

जोधपुर से जयपुर आ रहे पार्थिव शव का अजमेर में हुआ नेत्रदान

अं-तिम सफर को जाते हुए भी बुलाकीदास पुरोहित दे गए दो नेत्रहीनो को नई रोशनी

मुख्य बिंदु
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयपुर निवासी चंद्रप्रकाश पुरोहित के ताऊजी बुलाकी दास पुरोहित (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, सचिवालय जयपुर) के जोधपुर में निधन होने के पश्चात चंद्रप्रकाश पुरोहित ने मृतक के पुत्र प्रदीप एवं प्रमोद से नेत्रदान के लिए चर्चा की एवं शिक्षित परिवार होने के कारण तुरंत परिवार में सहमति हो गई।
  • चंद्रप्रकाश ने भवानीमंडी निवासी ज्योति मित्र कमलेश दलाल के माध्यम से शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को सूचना दी,इस पर जोधपुर से अजमेर होते हुए, जयपुर जा रही एंबुलेंस को बीच में अजमेर हाईवे पर रुकवा कर, नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ।
  • ज्योति मित्र कमलेश दलाल ने बताया कि, नेत्रदान की सहमति बनने तक परिवारजन पार्थिव शरीर को जोधपुर से एंबुलेंस में लेकर जयपुर रवाना हो चुके थे।
WAf𝕏TGin✉🖨
जोधपुर से जयपुर आ रहे पार्थिव शव का अजमेर में हुआ नेत्रदान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयपुर निवासी चंद्रप्रकाश पुरोहित के ताऊजी बुलाकी दास पुरोहित (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, सचिवालय जयपुर) के जोधपुर में निधन होने के पश्चात चंद्रप्रकाश पुरोहित ने मृतक के पुत्र प्रदीप एवं प्रमोद से नेत्रदान के लिए चर्चा की एवं शिक्षित परिवार होने के कारण तुरंत परिवार में सहमति हो गई।

चंद्रप्रकाश ने भवानीमंडी निवासी ज्योति मित्र कमलेश दलाल के माध्यम से शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को सूचना दी,इस पर जोधपुर से अजमेर होते हुए, जयपुर जा रही एंबुलेंस को बीच में अजमेर हाईवे पर रुकवा कर, नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ।

ज्योति मित्र कमलेश दलाल ने बताया कि, नेत्रदान की सहमति बनने तक परिवारजन पार्थिव शरीर को जोधपुर से एंबुलेंस में लेकर जयपुर रवाना हो चुके थे। जयपुर पहुंचने के पश्चात,नेत्रदान प्रक्रिया में विलंब होने पर कॉर्निया अनुपयोगी हो सकता था, ऐसे में डॉ कुलवंत ने आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान, अजमेर चैप्टर के सीनियर टेक्नीशियन भरत शर्मा के माध्यम से जोधपुर और जयपुर के मध्य अजमेर हाईवे पर एंबुलेंस को रोककर एम्बुलेंस में ही नेत्रदान प्रक्रिया को संपन्न करके पार्थिव शरीर को जयपुर के लिए रवाना किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पुरोहित ने बताया कि, नेत्रदान के पश्चात उनके पूरे परिवार ने एक आत्मीय संतोष को महसूस किया है। पुरोहित के अनुसार मृत्यु के पश्चात भी नेत्रदान के माध्यम से किसी को नया जीवन दिया जा सकता है, इसीलिए उन्होंने स्वयं अपने नेत्रदान एवं अंगदान देहदान का संकल्प लिया हुआ है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी एवं प्रदेश महामंत्री गगनदीप सिंह होरा इत्यादि सदस्यों ने बुलाकी दास पुरोहित के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।