GMCH STORIES

मकर संक्राति, मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी के अवसर पर सुबेदारगंज व विन्ध्यांचल स्टेशन पर ०१ मिनट का ठहराव

( Read 4954 Times)

14 Jan 20
Share |
Print This Page
मकर संक्राति, मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी के अवसर पर सुबेदारगंज व विन्ध्यांचल स्टेशन पर ०१ मिनट का ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु मकर संक्राति (दिनांक १५.०१.२०, ०१ दिन), मौनी अमावस्या (दिनांक २४.०१.२० व २५.०१.२०, ०२ दिन) व बंसत पंचमी (दिनांक ३०.०१.२० व     ३१.०१.२०, ०२ दिन) के अवसर पर इलाहाबाद-जयपुर-इलाहाबाद का सुबेदारगंज स्टेशन व  हावडा-जोधपुर/बीकानेर-हावडा एक्सप्रेस का विन्ध्यांचल स्टेशन पर ०१ मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क.अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसारः-

गाडी संख्या १२४०३, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस दिनांक १५.०१.२०, २४.०१.२०, २५.०१.२०,  ३०.०१.२० व ३१.०१.२० को सुबेदारगंज स्टेशन पर २३.०७ बजे आगमन एवं २३.०८ बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या १२४०४, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस दिनांक १५.०१.२०, २४.०१.२०, २५.०१.२०,  ३०.०१.२० व ३१.०१.२० को सुबेदारगंज स्टेशन पर ०४.३१ बजे आगमन एवं ०४.३२ बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या १२३०७, हावडा-जोधपुर/बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक १५.०१.२०, २४.०१.२०,     २५.०१.२०,  ३०.०१.२० व ३१.०१.२० को विन्ध्यांचल स्टेशन पर ११.१० बजे आगमन एवं ११.११ बजे प्रस्थान करेगी।

गाडी संख्या १२३०८/२२३०८, जोधपुर/बीकानेर-हावडा एक्सप्रेस दिनांक १५.०१.२०, २४.०१.२०,     २५.०१.२०,  ३०.०१.२० व ३१.०१.२० को विन्ध्यांचल स्टेशन पर १५.०९ बजे आगमन एवं १५.१० बजे प्रस्थान करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like