GMCH STORIES

पावापुरी मे महावीर निर्वाण महोत्सव २७ को, गौपूजन २९ को

( Read 15210 Times)

26 Oct 19
Share |
Print This Page
पावापुरी मे महावीर निर्वाण महोत्सव २७ को, गौपूजन २९ को

सिरोही (mahaveer jain)।  सिरोही के निकट स्थित श्री पावापुरी तीर्थ जीवमैत्रीधाम मे दिपावली के पावन पर्व पर वहां स्थित चौमुखा महावीर स्वामी जल मंदिर मे रात्रि मे ’’ भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव‘‘ विधिविधान के साथ मनाया जावेगा। इसके लिए सम्पूर्ण तैयारिया पुरी कर ली गई है। संगीत व भक्ति के साथ महोत्सव मनाने के लिए तीर्थ परिसर को रग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है ओर उस दिन दीपक की रोशनी व रंगोली भी बनाई जायेगी।

   जैन शासन मे दीपावली के दिन बिहार राज्य मे स्थित पावापुरी मे विशिष्ठ निर्वाण महोत्सव मनाया जाता है उसी तरह यहां भी जल मंदिर मे भक्ति संगीत के बाद आरती के साथ निर्वाण का लडडु ( मोदक ) चढाया जावेगा। इस समारोह मे पिछले २० वर्ष से लगातार तीर्थ संस्थापक के पी संघवी परिवार व विभिन्न प्रदेशों से आये भक्तगण उपस्थित रहते हैं ओर महोत्सव में भाग लेते है।

   इस बार तिथी क्षय होने से नया वर्ष २९ नवम्बर मंगलवार को मनाया जावेगा ओर सवेरे गाजते बाजते परमात्मा के द्वार खोलकर दर्शन के बाद उपासरे मे ’’गौतम रासा‘‘ ( पाठ ) सुनाया जावेगा। यह पाठ श्रवण के बाद गाजते बाजते गौशाला मे पहुंच कर वहां गौपूजन करेगें एवं नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान प्रदान करेगें।

    दिपावली से लाभ पंचमी तक तीर्थ मे दर्शन पूजन के लिए आने वाले हजारो यात्रियो के लिए आवास एवं भोजन की सुन्दर व्यवस्था की गई है। प्रतिवर्ष यहां पर इन पांच दिनो में हजारों लोग दर्शन पूजन का लाभ लेते हैं ओर भक्ति संगीत का आनंद उठाते हैं।

 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like