GMCH STORIES

डाॅ.कृति भारती को कोलंबो में अन्तर्राष्ट्रीय शताब्दी अवार्ड से नवाजेंगे

( Read 18254 Times)

20 Sep 19
Share |
Print This Page
डाॅ.कृति भारती को कोलंबो में अन्तर्राष्ट्रीय शताब्दी अवार्ड से नवाजेंगे

जोधपुर  । बाल विवाह निरस्त की साहसिक अनूठी मुहिम में जुटी सूर्यनगरी के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डाॅ.कृति भारती कोलंबो के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जोन्टा इंटरनेशनल की मेजबानी में आयोज्य बाल विवाह पर अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं डाॅ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए अन्तर्राष्ट्रीय शताब्दी अवाॅर्ड से भी नवाजा जाएगा। गत सौ वर्षों में भारत से पहली बार बाल विवाह संबंधी मुहिम के लिए शख्सियत के तौर पर डाॅ.कृति भारती को अवाॅर्ड दिया जा रहा है। डाॅ.कृति कांफ्रेंस के एक सत्र में पैनल एक्सपर्ट भी रहेगी।
कोलंबो में अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जोन्टा इंटरनेशनल की मेजबानी में 4 से 6 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बाल विवाह खत्म करने के प्रयासों पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस कांफ्रेंस में वैश्विक स्तरीय बाल विवाह के मुद्दे पर विचार-मंथन के लिए विश्व भर के देशों से कई नामचीन संगठन व प्रतिनिधि भागीदारी निभाएंगे। जिसमें भारत का एकमात्र प्रतिनिधित्व सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डाॅ.कृति भारती करेगी। कांफ्रेंस में बाल विवाह खत्म करने के स्थाई समाधान आधारित सत्र भी आयोजित होगा। जिसमें डाॅ.कृति भारती पैनल एक्सपर्ट रहेगी। वहीं कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र के बाद डाॅ.कृति भारती के बाल विवाह निरस्तीकरण की साहसिक मुहिम पर विशेष संबोधन भी होगा। जिसमें डाॅ.कृति भारती विश्व के अन्य देशों को बाल विवाह निरस्त से बाल विवाह खत्म करने के समाधान की राह दिखाएगी।

शताब्दी अवाॅर्ड से नवाजेंगे

कांफ्रेंस में ही डाॅ.कृति भारती को अन्तर्राष्ट्रीय शताब्दी अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह सम्मान विश्वभर में से एक विशिष्ट शख्सियत को दिया जाता है। जिसके लिए इस वर्ष विश्व भर में से डाॅ.कृति भारती को चुना गया है। गत सौ वर्षों में भारत में पहली बार बाल विवाह की मुहिम के लिए डाॅ.कृति भारती को अवाॅर्ड दिया जा रहा है। इससे पहले डाॅ.कृति भारती वर्ष 2015 में लंदन में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि डाॅ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी पहल की थी। डाॅ.कृति ने अब तक 40 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और हजारों बाल विवाह रूकवाए हैं। जिसे लिम्का बुक आॅफ रिकाॅड्र्स, वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स इंडिया, इंडिया बुक आॅफ रिकाॅड्र्स व अन्य कई रिकाॅड्र्स में शामिल किया गया। डाॅ.कृति की मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डाॅ.कृति भारती को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गल्र्स नाॅट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान, बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल होने के अलावा ग्लोबल अवाॅर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like