मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jodhpur News

महापरिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि

Gopal Sharma

मुख्य बिंदु
  • रेलकर्मियों ने आज दिनांक ०६.
  • १९ को प्रधान कार्यालय में भारत रत्न डॉ.
  • भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धंाजलि दी।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार दिनांक ०६.
  • भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यालय के सभाकक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • सर्वप्रथम श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाबा साहेब के चित्र का मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं समस्त उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने ०२ मिनट का मौन रखा।
WAf𝕏TGin✉🖨
महापरिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को  श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि

रेलकर्मियों ने आज दिनांक ०६.१२.१९ को प्रधान कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धंाजलि दी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार दिनांक ०६.१२.१९ को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यालय के सभाकक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाबा साहेब के चित्र का मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं समस्त उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने ०२ मिनट का मौन रखा।

तत्पश्चात् समस्त विभागाध्यक्षों एवं रेल कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष फूल अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।