मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jodhpur News

जयपुर-चंडीगढ-जयपुर एक्सप्रेस में बढाया ०१ थर्ड एसी डिब्बा

रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-चंडीगढ-जयपुर एक्सप्रेस

WAf𝕏TGin✉🖨
जयपुर-चंडीगढ-जयपुर एक्सप्रेस में बढाया ०१ थर्ड एसी डिब्बा

रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-चंडीगढ-जयपुर एक्सप्रेस में ०१ थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंफ अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार गाडी संख्या १९७१७/१९७१८, जयपुर-चंडीगढ-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से दिनांक १६.०६.१९ से २८.०६.१९ तक तथा चंडीगढ से दिनांक १७.०६.१९ से २९.०६.१९ तक ०१ थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इस बढोतरी से इस गाडी के मार्ग के मुख्यतः जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रोहतक, अंबाला कैंट एवं अन्य स्टेशनो के थर्ड एसी श्रेणी की ६४ बर्थ अधिक उपलब्ध हो पायेगी।