मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jodhpur News

श्री एस. के अग्रवाल ने अपर महाप्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवे का  कार्यभार ग्रहण किया    

श्री एस. के. अग्रवाल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबन्धक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री एस.

WAf𝕏TGin✉🖨
श्री एस. के अग्रवाल ने अपर महाप्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवे का   कार्यभार ग्रहण किया     

श्री एस. के. अग्रवाल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबन्धक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री एस. के. अग्रवाल, मध्य रेलवे-मुम्बई में प्रमुख मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्फ अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार श्री एस. के. अग्रवाल, भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (प्त्ैम्) के बैच १९८२ के अधिकारी है।

अपने सेवाकाल में श्री एस. के. अग्रवाल को रेलवे बोर्ड, पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे तथा दक्षिण पूर्व रेलवे में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।

इसके साथ ही श्री एस. के. अग्रवाल को रेलवे अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन-लखनऊ, यूरोपियन रेल रिसर्च इंस्ट्टीयूट, मेट्रो रेल-कोलकाता में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।

श्री एस. के. अग्रवाल ने झांसी एवं रॉची मण्डल में मण्डल रेल प्रबन्धक के पद पर सेवाएं प्रदान की है।