GMCH STORIES

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

( Read 5256 Times)

14 Dec 18
Share |
Print This Page
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें नवम्बर माह में कुल ३२ लावारिस बच्चों/महिलाओं को उनके परिजना/एनजीओ को सःकुशल सुपुर्द किया गया ह।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में विशेष अभियान चलाकर रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किये गये है। साथ ही रेल सुरक्षा बल यात्री मित्र बूथ का संचालन भी कर रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों की वांछित जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है। नवम्बर माह के दौरान ८७०९ यात्रियों ने यात्री मित्र बूथ से सूचना प्राप्त की, ०४ यात्रियों को व्हील चेयर की सुविधा, ०४ बीमार यात्रियों को चिकित्सा सुविधा दिलवाई।
रेल अधिनियम के तहत् रेसुब उपरे द्वारा नवम्बर माह के दौरान अभियान चलाकर रेल सम्पति अधिनियम के तहत कुल ०७ मामलों में ११ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियन की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज किये गये है तथा कुल २८,६७५ रू० की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई। इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल ३३५० व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे ३,६४,०३५ रू० जुर्माना राशि वसूल की गई।
रेलवे स्टेशनों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा निरन्तर विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली गैर-कानूनी घटनाओं में निरन्तर कमी आ रही है।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News , Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like