GMCH STORIES

सीमित ऊॅचाई के पुल के निर्माण कार्य के लिए यातायात प्रभावित

( Read 5373 Times)

13 Oct 18
Share |
Print This Page
सीमित ऊॅचाई के पुल के निर्माण कार्य के लिए यातायात प्रभावित रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के भटिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य एलएचएस (सीमित ऊॅचाई के पुल) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्फ अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार ब्लॉक कार्य के कारण दिनांक १४.१०.१८ को इस रेल खण्ड पर संचालित निम्न रेल सेवाऐं प्रभावित रहेंगीः-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या ५४७५५, भटिण्डा-श्रीगंगानगर सवारी गाडी दिनांक १४.१०.१८ को रद्द।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
गाडी संख्या ५४७५८, श्रीगंगानगर-अम्बाला सवारी गाडी दिनांक १४.१०.१८ को श्रीगंगानगर-भटिण्डा के मध्य आंशिक रद्द।
गाडी संख्या ५४७५७, अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस दिनांक १४.१०.१८ को भटिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द।
रीशड्यूल रेलसेवाए
गाडी संख्या १४५२६, श्रीगंगानगर-अम्बाला एक्सप्रेस दिनांक १४.१०.१८ को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित समय १४.०० बजे के स्थान पर ०१ घण्टे देरी से १५.०० बजे प्रस्थान करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News , Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like