GMCH STORIES

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 16 विकास कार्यों का किया गया अनावरण

( Read 582 Times)

11 Jun 25
Share |
Print This Page
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान  16 विकास कार्यों का किया गया अनावरण

जैसलमेर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति फतेहगढ़ की ग्राम पंचायत मोढ़ा में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रधान जनकसिंह ने 16 विकास कार्यों का अनावरण किया। कार्यकम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्रसिंह सांदू, वाटरशेड के अधीक्षण अभियंता कौशल पालीवाल, पोकरण के अधिशाषी अभियंता अरुण पटेल एवं कनिष्ठ अभियंता फतेहगढ गजेंद्र जोनवाल उपस्थित थे।

अनावरण समारोह के पश्चात 10 विभिन्न विकास कार्यों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण जन अभियान की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व प्रातः भामाशाह द्वारा जेसीबी से डिसिल्टिंग का कार्य किया गया। तत्पश्चात गाँव रंधावा में हरियालो राजस्थान के तहत चारागाह विकास के अंतर्गत चिन्हितऔरण कार्य का अवलोकन किया एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड सहित ग्रामीणों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर ग्रामवासियो द्वारा प्रतीकात्मक वृक्षारोपण एवं आगामी मानसून में गैप फिलिंग के लिए गड्ड्डो की खुदाई का कार्य किया गया।

जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़े से पूर्व जिला कलक्टर प्रताप सिंह द्वारा एमजेएसए 2.2 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत नरेगा विकास कार्य सम एवं भनियाणा में करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपए के विकास कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं राज्य मद से कन्वर्जेन्स में वित्तीय स्वीकृति जारी की गई

अधीक्षण अभियंता कौशल पालीवाल ने बताया कि इसी क्रम में भनियाणा, सांकडा एवं फतेहगढ़ में प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए लगभग 53 लाख रुपए के कार्य जिला कलक्टर प्रताप सिंह द्वारा अग्रेषित किया जा रहे हैं।

अभियान के अन्तर्गत आज मंगलवार को गांव मेकुबा, मोढ़ा, कोहरियों का गांव, छायण, झलारिया, नानणियाई एवं रूपसी मे रात्रि चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे जल संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की जायेगी एवं कार्य योजना बनायी जायेगी। इस दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण जन अभियान एवं एक पेड़ मां अभियान के तहत विस्तृत चर्चा एवं शपथ दिलाई जाएगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like