GMCH STORIES

दी थार हेरिटेज म्यूजियम में इतिहासकार हरिबल्लभ महेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित

( Read 1351 Times)

25 Oct 21
Share |
Print This Page
दी थार हेरिटेज म्यूजियम में इतिहासकार हरिबल्लभ महेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित

जैसलमेर। दी थार हेरिटेज म्यूजियम में स्वर्गीय इतिहासकार हरिबल्लभ माहेश्वरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पर्यटन विद जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि डॉ महेश्वरी जैसलमेर के इतिहास को प्रमाणिकता के साथ पेश किया गर्व होता है कि उनके द्वारा शोध में लिखी गई पुस्तकों को विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा पढ़ाया जाता है। राठौड़ ने जैसलमेर के इतिहास और लोक संस्कृति को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सरंक्षण की आवश्यकता जताई। इंटेक जिला संयोजक ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि माहेश्वरी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। इतिहास के क्षेत्र में इनका योगदान सदा अमर रहेगा। 

चर्चित साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश भाटिया ने कहा की महेश्वरी इतिहास तथा विविध लोक कलाओं के मर्मज्ञ थे उनका योगदान याद रहेगा।

साहित्यकार हरिबल्लभ बोहरा ने कहा कि उनके शोध एवं पुस्तकों का इतिहास के साथ लोक संस्कृति की विशेष झलक दिखती है। पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने अपनी बात कहते हुए कहा कि महेश्वरी के योगदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेगी। निरंकारी संत धर्म सिंह पवार ने माहेश्वरी के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा की महेश्वरी धुन के धनी थे। साहित्यकार आनंद जगानी ने कहा की महेश्वरी ने विरासत संरक्षण के लिए भी अमूल्य योगदान दिया।

प्रारंभ में थार हेरिटेज म्यूजियम के संस्थापक लक्ष्मी नारायण खत्री ने डॉ हरिबल्लभ माहेश्वरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत उद्बोधन पेश किया तथा सभी आगंतुकों ने महेश्वरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
संग्रहालय के कार्यकर्ता चयन खत्री, शिवलाल गर्ग तथा रतन भार्गव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक लक्ष्मी नारायण श्रीमाली ने सभी आगंतुकों का आभार जताया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर यूट्यूबर सुरेश कुमार हर्ष, भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता अरुण कुमार बलानी, वरिष्ठ छायाकार जय नारायण भाटिया, उमेद सिंह, जुगल किशोर भाटिया, वरिष्ठ गाइड श्यामवीर सिंह, पार्षद गिरधर सिंह सोढा, प्रसिद्ध लोक कलाकार चंपे खान व सलीम खान आदि भी उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like