GMCH STORIES

फतेहगढ़ में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड द्वारा एक हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू

( Read 9956 Times)

21 Oct 20
Share |
Print This Page
फतेहगढ़ में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड द्वारा एक हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू

जैसलमेर, जिला कलक्टर आशीष मोदी ने मंगलवार को फतेहगढ़ में 765/400/220 केवी निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड उप केन्द्र में आयोजित ऑपरेशन ग्रीन के अन्तर्गत एक हजार पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ पेड़ लगाकर किया।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, पॉवर ग्रिड के निदेशक (कार्मिक) विनोदसिंह, कार्यपालक निदेशक डी.के. सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को सामाजिक फर्ज बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया और सावंता गांव के लोगों से आह्वान किया कि वे मिल-जुलकर गांव को पोलिथीन मुक्त बनाने के लिए आगे आएं और पर्यावरण चेतना का नया इतिहास रचें।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह ने सौर विद्युत के उत्पादन को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि इनसे जुड़े सकारात्मक परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिशा में व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने पॉवर ग्रिड द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए किए प्रयासों का स्वागत किया और इसे अन्य क्षेत्रोंं व संस्थानाें के लिए अनुकरणीय बताया।

पॉवरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) विनोद सिंह ने पॉवर ग्रिड की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सीएसआर कार्यों के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस निर्माणाधीन पॉवरग्रिड का कार्य पूर्ण हो जाने पर जैसलमेर का यह उपकेन्द्र देश के सबसे बड़े उप केन्द्रों में से एक होगा तथा सौर ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने में मदद करेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaislmer news
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like