मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता ई गर्वनेन्स अवार्ड से सम्मानित होंगे

जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता को ई गर्वनेन्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आई टी से संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान तथा आईटी क्षेत्र में

WAf𝕏TGin🖨
जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता ई गर्वनेन्स अवार्ड से सम्मानित होंगे

जैसलमेर / जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता को ई गर्वनेन्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आई टी से संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान तथा आईटी क्षेत्र में नवाचारों के लिए दिया जा रहा है।

जिला कलक्टर नमित मेहता के प्रयासों से डीएमआईएस पोर्टल पर जैसलमेर जिले ने सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की। जैसलमेर राज्य का पहला ऎसा जिला रहा जिसने इस पोर्टल का आशातीत सफल क्रियान्वयन किया। इसके अन्तर्गत बहुत ही कम समय में किसानों को कृषि आदान एवं अनुदान से संबंधित गतिविधियों, डाटा एन्ट्री,, रिकार्ड संधारण और रिकार्ड समय में भुगतान के साथ ही पशु शिविरों की स्वीकृति और भुगतान आदि गतिविधियों के माध्यम से सराहनीय कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा।