मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर सूचना केन्द्र में जिलास्तरीय कोरोना जागरुकता प्रदर्शनी बुधवार से

राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर संचालित जागरुकता गतिविधियों के अन्तर्गत जैसलमेर के गड़ीसर चौराहा स्थित जिला सूचना केन्द्र में

WAf𝕏TGin🖨
जैसलमेर सूचना केन्द्र में जिलास्तरीय कोरोना जागरुकता प्रदर्शनी बुधवार से

जैसलमेर / राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर संचालित जागरुकता गतिविधियों के अन्तर्गत जैसलमेर के गड़ीसर चौराहा स्थित जिला सूचना केन्द्र में 1 जुलाई, बुधवार से कोरोना जागरुकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी की शुरूआत बुधवार को प्रातः 11 बजे होगी। आम जन के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी में कोरोना से बचाव और जरूरी सावधानियों के बारे में चित्रात्मक संदेश और इनसे संबंधित जानकारी  प्रदर्शित होगी।

मंगलवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलास्तरीय अभियान के प्रभारी अधिकारी ओमप्रकाश तथा नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा एवं अन्य अधिकारियों ने सूचना केन्द्र का अवलोेकन किया और विभिन्न व्यवस्थाओं को जायजा लिया।