जैसलमेर। कमला नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय परिवार सदस्यों द्वारा विद्यालय में कार्यरत माडू देवी की शादी की 55 वीं वर्षगांठ पर उनका अभिनंदन व सम्मान किया गया।
विद्यालय में सभी स्टॉफ द्वारा केक काटकर तथा श्री व श्रीमती माडू देवी का माल्यर्पण किया गया तथा संस्थान की वरिष्ठ अध्यापिका के हाथों उन्हें उपहार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवम दीर्धायु की कामना की।
विद्यालय परिवार द्वारा इस तरह का सम्मान पाकर माडू देवी भावुक हो गई उन्होंने कहा आप लोगों का स्नेह व अपनत्व ही हमारे लिए बहुत बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर संस्था प्रधान वासुदेव सहित विद्यालय परिवार के सदस्यव माडू देवी के परिवारजन उपस्थित थे।
